COMPLETE WORDPAD TUTORIAL/ संपूर्ण वर्ड पैड ट्युटोरियल
MS WORD PAD INTRODUCTION
वर्ड पैड एक ऐसा टैक्स्ट एडिटर है जिसमें टैक्स्ट को एडिट किया जा सकता है इसकी टैक्सट एडिटिंग की क्षमता नॉटपैड से कुछ ज्यादा लेकिन एम एस वर्ड से कुछ कम होती हैं ।
यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्यूटर में डिफॉल्ट एप्लिकेशन है अर्थात इसको अलग से इंस्टॉल्ड करने की या खरीदने की आवश्यकता नहीं रहती है, जब कोई यूजर पहली बार विंडोज कंप्यूटर खरीदेगा ये एप्लिकेशन उसे बाई डिफॉल्ट इंस्टॉल्ड मिलेगी।
वर्ड पैड एप्लिकेशन बनाने के पीछे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का उद्धेश्य यूजर को अपने नॉटस बनाने की सुविधा प्रदान करना था।
हालाकि एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन के रूप में वर्डपैड का उपयोग एम एस वर्ड एप्लिकेशन के बाद कम हो गया लेकिन आज भी इसके यूनिक फीचर्स के चलते इसका उपयोग किया जाता है।
वर्ड पैड को ऑपन कैसे करें।
INTERFACE OF WORD PAD/वर्ड पैड का आंतरिक भाग
TITLE BAR - वर्ड पैड एप्लिकेशन के इंटरफेस में टाईटल बार सबसे उपर की तरफ दिखाई देता है इस पट्टी पर फाईल का शीर्षक या नाम लिखा होता हें
MENU BAR - मीनू बार टाईटल बार के ठीक नीचे स्थित होती है, वर्ड पैड की मीनू बार में 2 मीनू होते है भ्वउम तथा अपमू मीनू।
RIBBON - मीनू बार के ठीक नीचे स्थित चौड़ी पट्टी जिसमें एप्लिकेशन पर कार्य करने में सहायक बहुत सारे टूल्स दिये होते हैं इसे रिबन कहते हें
RULER - रिबन के ठीक नीचे स्थित स्केल के समान लंबाई में दिखती सफेद और ग्रे रंग की पट्टी जो वर्ड पैड में किसी भी टैक्सट या ऑब्जेक्ट को अलाईन करने के काम आती हें
WORD PAD BUTTON - किसी भी डॉक्यूमेंट को सेव ऑपन और प्रिंट करने और नया डॉक्यूमेंट CREATE करने के लिए WORD PAD BUTTON का उपयोग किया जाता हैं। यह बटन HOME MENU के बांयी तरफ स्थित होता हें
LEFT INDENT - Wordpad में किसी text या किसी ऑब्जेक्ट को बायीं तरफ सेट करने के लिए LEFT INDENT का प्रयोग किया जाता है।
RIGHT INDENT – word pad में किसी Text को दांयी तरफ इंडेंट करने के लिए Right Indent का प्रयोग किया जाता है।
WORKSPACE (text area) - किसी भी एप्लिकेशन में वह खाली जगह जहां पर कार्य किया जाता है उसे वर्कस्पेस कहते हैं। वर्डपैड में वर्कस्पेस वाले स्थान को TEXT AREA कहा जाता है।
STATUS BAR - वर्ड पैड इंटरफेस में सबसे नीचे की और दिखाई देने वाली पट्टी जिसमें वर्ड पैड फाईल की वर्तमान स्थिति या यू कहें कि स्टेटस को दिखया जाता है, इसे स्टेटस बार कहते हैं।
वर्ड पैड में फाईल को सेव करने के लिए सबसे पहले WORD PAD ICON BUTTON पर क्लिक करेंगें।
जैसे ही सेव ऑप्शन पर क्लिक करेंगें आपसे फाईल सेव करने की लोकेशन पुछी जाऐगी
यदि हमें फाईल को डेस्कटॉप पर सेव करना है तो डेस्कटॉप ऑप्शन को सलेक्ट करेंगें या किसी अन्य लोकेशन जैसे MY DOCUMENT, MY PICTURES , DOWNLOADS इत्यादि लोकेशन पर भी सेव करना है तो भी हमें लेफ्ट साईड से लोकेशन को सलेक्ट करना होगा।
कट पेस्ट तथा कॉपी पेस्ट।
CUT PASTE
एम एस वर्ड पैड में जब किसी भी टैक्स्ट या ऑब्जेक्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना हो तब कट पेस्ट तकनीक का प्रयोग किया जाता है और इस प्रक्रिया को मुविंग प्रोसेस कहा जाता है।
COPY PASTE
,e ,l oMZiSM esa tc fdlh Hkh VSDlV dh vkSj izfr RkS;kj djuh gks vkSj ml rS;kj izfr dks mlh MkWD;wesaV esa ;k vU; fdlh MkWD;wesaV esa mi;ksx djuk gks rks ge dkWih IksLV rduhd dk iz;ksx djssaxsaA
FONT BLOCK IN WORD PAD
WORDPAD में font block के अंतर्गत निम्न टूल्स आते हैं।
Font family :- इस टूल के अंतर्गत अलग अलग टाईप के फॉंट दिये होते हैं जिन्हे यूजर अपनी
आवश्यक्तानुसार उपयोग कर सकता हें जैसे कि times new roman, calibri, krutidev इत्यादि।
Comments
Post a Comment