कंप्यूटर से परिचय

                               कंप्यूटर से परिचय  

कंप्यूटर की परिभाषा

कंप्यूटर को हिंदी में संगणक यंत्र भी कहा जाता है। अर्थात एक ऐसी मशीन जो गणना करने का कार्य करती है। कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के शब्द कंप्यूट से हुई है जिसका अर्थ है “गणना करना” 

निश्चित रूप से प्रारभिंक अवस्था में कंप्यूटर की उपयोगिता उसकी तीव्र गणना के गुण से आंकी जाती थी। लेकिन वर्तमान में कंप्यूटर एक हरफनमौला की तरह तीव्र गणना के साथ ही व्यापार , वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्सा, अंतरिक्ष विज्ञान, सुचना एवं प्रसारण, मनोंरजन, खेल कुद , रक्षा, शिक्षा, एवं शोध इत्यादि कार्यो के लिए किया जा रहा है। 

चाल्र्स बैबेज को कंप्यूटर का पिता, जनक , फादर , या पितामह भी कहा जाता है क्योंकी चाल्र्स बैबेज ने DIFFERENCE ENGINE और ANALYTICAL ENGINE नाम के क्रमशः दो ऐसे गणक यंत्र बनाऐ जो भविष्य मे आगे चलकर वर्तमान कंप्यूटर का आधार बने।

कंप्यूटर एक ELECTRONIC DEVICE है क्योकीं इसको चलाने के लिए इलेक्ट्राॅनिक किरणों व उपकरणों की आवश्यक्ता रहती है

कंप्यूटर को BINARY DEVICE भी कहते हैं क्योंकी कंप्यूटर युजर द्वारा प्राप्त निर्देशों को जो चाहे किसी भी भाषा में दिये गये हो उनको दो अंको अर्थात 0 और 1 में बदलकर उनको समझता एवं उन पर कार्य करता है।


कंप्यूटर की विशेषताऐं

1. SPEED ( गति ) :- 

  कंप्यूटर अपनी तेज गति से कार्य करने की क्षमता के लिए जाना जाता है, एक कंप्यूटर सैंकड से भी कम समय में लाखों कार्य कर सकता है इतना कि जितना एक मनुष्य पुरे वर्ष लगातार काम करने के बाद कर सकता है। कंप्यूटर की गति को MHZ या GHZ में नापा जाता है।

2 ACCURACY:- ( सटीकता ) 

कंप्यूटर को जो कोई भी कार्य दिया जाता है उसे वो शत प्रतिशत शुद्धता से करता है, यदि कहीं कोई गलती या एरर होती भी है तो वह प्रोग्रामर या उस यूजर की तरफ से होती है , जो कंप्यूटर को निर्देश ही गलत देता है। 

3.STORAGE CAPACITY:- ( संग्रहण क्षमता  ) 

 कंप्यूटर अपनी उच्च स्टोरेज क्षमता के लिए भी जाना जाता है, कोई भी सूचना जो कंप्यूटर में एक बार डाली जाती है, वह सूचना वर्षो तक कंप्यूटर स्टोर कर के रख सकता है और युजर को जब भी स्टोर की गई सुचना पुनः प्राप्त करनी हो, आसानी से प्राप्त कर सकता है  बशर्ते कि यूजर खुद से उस डेटा को नष्ट न कर दे।  कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता को kb , mb, gb, tb में नापा जाता है।

4  DILLIGENCE :-  ( कर्तव्यनिष्ठता )

कोई भी मनुष्य लगातार कार्य करे तो वह थक जाता है और उसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है वहीं पर कंप्यूटर को यूजर द्वारा जो कोई भी कार्य दिया जाता है उसे वह बिना रूके और बिना थके लगातार कर सकता है और वह भी बिना किसी गलती के पुर्ण क्षमता के साथ।


5. VERSATILITY:- ( बहुआयामी )

  शुरूआती दौर में कंप्यूटर की पहचान केवल एक तेजी से गणना करने वाली मशीन के रूप में होती थी लेकिन वर्तमान में कंप्यूटर ना केवल तेजी से गणना करने के लिए अपितु अन्य कई व्यवसायिक क्षैत्रो में इसका व्यापक रूप से ईसका उपयोग होता है जैसे रेलवे , बैंक एयरपोर्ट स्कुल आदि।  साथ ही इन सभी अलग अलग क्षेत्रो से जुड़े हुए सभी कार्य कंप्यूटर एक साथ कर सकता है जैसे एक ही समय में कोई यूजर कंप्यूटर पर गाने सुनना, मूवी देखना, एम एस वर्ड में डाॅक्यूमेंट तैयार करना इत्यादि कार्य कर सकता है।


6 AUTOMATION :- ( स्वचालित )

  कंप्यूटर को एक बार यदि कोई निर्देश दिया जाता है तो उसके बाद वह बिना रूके लगातार कार्य करके उस दिये गऐ निर्देश को परिणाम में बदलता हंै उदाहरण के लिए यदि कंप्यूटर को 200 पेज प्रिंट करने की कमांड दी जाती है तो वह तब तक नहीं रूकता जब तक 200 पेज प्रिंट नहीं हो जाऐ , अर्थात उसको एक ही कार्य के लिए बार बार कमांड नहीं देना पड़ता , एक बार कमांड मिलने के बाद वह लगातार उस पर स्वचालित रूप से कार्य करके उसे पुर्ण करता है।


7. NO FEELING:- ( भावनाहीन   )

   किसी कार्य विशेष को लेकर मनुष्य अपनी अलग अलग भावनाऐं व्यक्त करता है एवं उसी के अनुसार उस कार्य के लिए अपना प्रदर्शन दे पाता है, लेकिन कंप्यूटर किसी भी दिये गऐ कार्य को उसके निर्घारित समय में बिना किसी भावना जैसे कि उबना, गुस्सा होना, प्रसन्न होना , इत्यादि के उस कार्य को परिणाम में बदल देता है।


8. NO IQ :-  ( बुद्धि रहित  )

 कंप्यूटर के पास स्वयं की कोई बुद्धिमता नहीं होती है, वह कोई भी कार्य करने के लिए युजर द्वारा दिये गऐ निर्देशों पर निर्भर करता है, यदि युजर कोई भी निर्देश ना दे तो कंप्यूटर कोई भी कार्य नहीं करेगा

ंअर्थात कंप्यूटर स्टार्ट होने से लगाकर बंद होने तक प्रत्येक कार्य के लिए युजर के द्वारा दिये गऐ निर्देशो पर निर्भर करता है।






आपको हमारा यह लेख “कंप्यूटर एक परिचय”  कैसा लगा ? नीचे दिये गऐ कमेंट बाॅक्स में कमेंट करके बताईये एवं आपके बहुमुल्य सुझाव सादर आंमत्रित है।








Comments

Popular Posts