TYPES OF COMPUTER/ कंप्यूटर के प्रकार

संपूर्ण मानव इतिहास में कंप्यूटर का आविष्कार एक महत्वपुर्ण क्रांति का प्रतीक रहा है। जब कंप्यूटर क्रांति की नीवं डाली जा रही थी तब इसके आविष्कारको , वैज्ञानिको और गणितज्ञों के मन में एक नही कई कल्पनाऐं रही होगी , इन्हीं कल्पनाओ को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया में कंप्यूटर भी अनेक आकार प्रकार के हमारे सामने आऐ , उन्हीे में से कुछ प्रमुख प्रकारो के बारे में इस पोस्ट में हम देखेंगें। 


आकार के आधार पर [based on size]  मुख्य रूप से कंप्यूटर निम्न प्रकार के होते है 

1 माइक्रो कंप्यूटर [microcomputer]

     यह चैथी पीढ़ी के कंप्यूटर है जो आज भी प्रचलन में हंे
    क्योंकी चैथी पीढ़ी के कंप्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग हुआ था इसलिए इस पीढ़ी के कंप्युटर को       माइक्रोकंप्युटर कहा जाता है।
  ये कंप्यूटर  मिनी, मैनफ्रेम, तथा सुपरकंप्यूटर की तुलना में आकार एवं क्षमता में छोटे होते हैं।
   वर्तमान में सर्वाधिक एवं सामान्य रूप से इसी प्रकार के कंप्यूटर उपयोग में लिऐ जा रहे हैं जिनका उपयोग मनोरंजन , शिक्षा, व्यापार, कार्यालय, शोध कार्यो में व्यापक रूप से किया जा रहा है
माइक्रोकंप्यूटर के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्न प्रकार से हैं।   Notebook, Laptop, PDA etc.

                                                                  

2 मिनी कंप्यूटर [mini computer]

मिनी कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में छोटे तथा कम पावरफुल होते हैं वहीं पर माइक्रोकंप्यूटर की तुलना में ये बड़े एवं अधिक पावरफुल होते हैं।

इसका उपयोग युनिवर्सिटीज एवं बड़े बिजनेस आॅर्गनाइजेशन में होता है बल्क एवं काॅंप्लेक्स डेटा को प्रोसेस करने के लिए।

साथ ही इसका इस्तेमाल सांइटिफिक रिसर्च , इंस्ट्रुमेशंन सिस्टम, इंजिनयरिंग एनालिसिस इत्यादि में होता हंे

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण है   PDP-11, VAX इत्यादि

3 मैनफ्रेम कंप्यूटर [mainframe computer]

मैनफ्रेम कंप्यूटर दिखने में बड़े लोहे की ईमारत की तरह होते हैं, ये बहुत हद तक सुपर कंप्यूटर की तरह ही होते हैं कुछ प्रमुख अंतर है दोनो में जैसे कि सुपर कंप्युटर अपनी अत्यधिक क्षमता को केवल कुछ टास्क को अच्छे से पुरा करने में लगा देते हैं वहीं पर मैनफ्रेम कंप्यूटर अपनी अत्यधिक क्षमता के द्वारा एक समय में बहुत से कार्य कर सकते हैं।
मैनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़े आॅरगेनाइजेशन में bulk data processing जैसे कि जनगणना , उद्योग एवं उपभोक्ता सांख्यिकी , ईआरपी , एवं ट्रंाजेक्शन प्रोसेसिंग में किया जाता है।
Example:- 
IBM zSeries, System z9 and System z10 servers


4 सुपर कंप्यूटर [super computer]

सुपर कंप्यूटर माइक्रो, मिनी एवं मेनफ्रेम से भी कहीं अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर होते है इनका उपयोग मौसम के पुर्वानुमान, मिलिट्री रिसर्च, डिफेंस सिस्टम में होता है 
इनका इस्तेमाल आॅटोमोबाईल , एयरक्राफ्ट, सिस्माॅग्राफी, प्लाज्मा और न्यूक्लियर रिसर्च में होता हंे
दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर cray 1 है।
भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम 8000 है जिसे cdac pune  ने विकसित किया था।
 
                                                       

कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर 

Analog Computer :- 

                          वे कंप्यूटर जो एनालाॅग सिग्नल का उपयोग करते हैं उन्हें एनालाॅग कंप्यूटर कहते हैं।
एनालाॅग कंप्यूटर का इस्तेमाल एनालाॅग डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है 
ये एनालाॅग डेटा कंटिन्यूअस नेचर के होते हैं जैसे कि temprature, pressure, speed, depth,voltage. इनका उपयोग current flow , temprature, blood presure, heart beat ko measure करने के लिए किया जाता हैं।

Digital Computer :- 

     DIGIT  अर्थात अंक, इस प्रकार के कंप्यूटर अपनी गणना अंकों में करते हैं 
ये कंप्यूटर केवल 2 ही अंक अर्थात 0 एवं 1 पर कार्य करते हैं अतः इन कंप्यूटर को बाइनरी कंप्यूटर भी कहा जाता हैं।
इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग व्यापार चलाने के लिए , घर का बजट तैयार करने के लिए और साथ ही साथ शि़क्षा मनोरंजन इत्यादि में भी करते हैं।
आमतौर पर दैनिक जीवन में इन्हीं कंप्यूटर का आजकल उपयोग किया जा रहा है।


Hybrid Computer :- 


हाईब्रिड कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो एनाॅलाॅग एवं डिजिटल कंप्यूटर के संयोजन से बने होते हैं अर्थात ये दोनो ही तकनीक के मिश्रण से बने कंप्यूटर होते हैं।
इनका उपयोग जटिल गणीतिय समीकरणए वैज्ञानिक गणनाए तथा रक्षा आदि के क्षेत्रों में किया जाता है Petrol Pump Machine,Speedometer आदि Hybrid Computer के आसान उदाहरण हैं

                                                
                                                   

उद्देशय [purpose] के आधार पर कंप्यूटर 


1 GENERAL PURPOSE COMPUTER :- 

                                                                      कंप्यूटर की वह श्रेणी जिनका उपयोग सामान्य उद्धेश्यों की पुर्ति के लिए किया जाता है उन्हे GENERAL PURPOSE कंप्यूटर कहा जाता है 
जैसे कि घर ए आफिस , दूकान, स्कुल , काॅलेज इत्यादि में काम आने वाले कंप्युटर जिनके द्वारा क्रमशः घर का मासिक बजट बनाया जा सकता है, कार्यालय में कार्मिको की उपस्थिति एवं वेतन संबधी रिकाॅर्ड रखने,  दूकान के आय व्यय का हिसाब रखने , विद्यालय एवं महाविद्यालयों मे अध्ययन , अध्यापन कार्य में  तथा व्यापारिक गतिविधियों मे उपयोग आने वाले समस्त कंप्यूटर 
general purpose computer की श्रेणी में आते हैं।

EXAMPLE:-   LAPTOP, DESKTOP आदि सभी सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर है

                                                                        

2 SPECIAL PURPOSE COMPUTER

कंप्यूटर की वह श्रेणी जिनका उपयोग विशिष्ट  उद्धेश्यों की पुर्ति के लिए किया जाता है उन्हे  विशिष्ट उद्धेश्य कंप्यूटर [special purpose computer ] कहा जाता है 
                                                               जैसे कि मौसम विभागए अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र, कृषि कार्योए  रक्षा क्षैत्र , चिकित्सा सेवाओं में, रक्षा उपकरणों, जनगणना इत्यादि में इनका उपयोग क्रमशः मौसम विभाग में मौसम का पुर्वानुमान लगाने संबधी कार्यो में , अंतरिक्ष में सैटेलाईट प्रक्षेपण कार्यो में , उन्नत कृषि उपकरणों में , रक्षा क्षैत्र में प्रयोग लिए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारो के निर्माण एवं उपयोग में , उन्नत चिकित्सा उपकरणो के निर्माण एवं उपयोग हेतु , किसी भी देश या राज्य की जनगणना के कार्य हेतु इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है 
GENERAl  PURPOSE  कंप्यूटर जहां एक बार में अलग अलग कई सारे कार्यो को एक साथ करते हैं वहीं पर SPECIAl PURPOSE कंप्यूटर एक बार में किसी एक विशिष्ट कार्य को करने का कार्य करते हैं ए इन कंप्यूटर के कार्य करने की गति GENERAL PURPOSE कंप्यूटर की तुलना में काफी अधिक होती है।

इस श्रेणी के कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर भी कहा जाता है।




                                                                        









Comments

Popular Posts