INTERFACE OF MS WORD/ एम एस वर्ड का अंातरिक भाग।
INTERFACE OF MS WORD/ एम एस वर्ड का अंातरिक भाग।
जैसा कि उपर चित्र में दिखाया गया है एम एस वर्ड का इंटरफैस या जिसे हम कहें आतंरिक भाग , कुछ इस तरह से दिखाई देता है , एम एस वर्ड का इंटरफैस निम्नलिखित से मिलकर बना होता है।
1. OFFICE BUTTON
जैसा कि हम जानते है कि MS WORD , MS OFFICE एप्लिकेशन पैकेज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एप्लिकेशन है और MS OFFICE की अन्य एप्लिकेशन की तरह MS WORD में भी OFFICE BUTTON होता है , इस बटन का उपयोग नया डाॅक्यूमेंट लेने, पहले से सेव डाॅक्यूमेंट को खोलने, फाईल को सेव करने, प्रिंट करने इत्यादि कार्य किये जाते है।
2. QUICK ACCESS TOOL BAR
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है एम एस वर्ड एप्लिकेशन में उपस्थित वे टूल जो अत्यधिक उपयोग मे ंआते है उन्हे क्विकली अर्थात जल्दी से जल्दी एक्सेस किया जा सके इसके लिए इस टूल का उपयोग किया जाता है, ऐसे सभी अति महत्वपूर्ण टॅूल्स को इस टूल बार में जोड़ दिया जाता है जिससे आवश्यक्ता पड़ने पर वे सामने ही मिल जाऐ , उन्हे किसी मीनू में जाकर के ढ़ॅूढना ना पड़े।
3. TITLE BAR
एम एस वर्ड डाॅक्यूमेंट में वह पट्टी जो डाॅक्यूमेंट में सबसे शीर्ष पर दिखाई देती है और जिस पर डाॅक्यूमेंट का नाम या शीर्षक लिखा होता है उसे टाईटल बार कहते हैं।
4. MENU BAR
एम एस वर्ड डाॅक्यूमेंट में कार्य करने के लिए हमे साॅफ्टवेयर टूल्स की आवश्यक्ता होती है और इन साॅफ्टवयेर टूल्स को इनकी कार्यशैली के आधार पर वर्गीकृत करने के लिए इन्हे अलग अलग मीनू में बांट दिया है , एम एस वर्ड में मुख्य रूप से निम्न मीनू होते हैं
A. HOME
B. INSERT
C. PAGE LAYOUT
D. REFERENCES
E. MAILINGS
F. REVIEW
G. VIEW
5. RIBBON
एम एस वर्ड इंटरफेस में रिबन एक चोड़ी पट्टी होती है जिसे TASK PANE भी कहा जाता है , यह RIBBON मीनू बार के ठीक नीचे स्थित होता है , इस रिबन के अंतर्गत एम एस वर्ड की मीनू बार के अलग अलग मीनू के तहत आने वाले टूल्स दिये होते है CTRL + F1 शाॅर्टकट कुंजी के द्वारा रिबन को MINIMIZE एवं MAXIMIZE किया जा सकता है।
6. RULER
रिबन के ठीक नीचे एक स्केलनुमा सफेद रंग की पट्टी होती है जिसे रूलर कहा जाता है इसका उपयोग एम एस वर्ड में पैराग्राफ के इंडैट को सेट करने के लिए किया जाता है , मुख्य रूप से एम एस वर्ड में 2 रूलर होते हैं 1 होरिजोंटल रूलर जिसके अंतर्गत हम पैराग्राफ का लैफ्ट , राईट, फस्र्ट लाईन और हेंगिंग इंडेट को सेट किया जा सकता है वहीं पर वर्टिकल रूलर द्वारा पैराग्राफ के टाॅप और बाॅटम मार्जिन पर सैट किया जा सकता है।
7 PAGE
एम एस वर्ड इंटरफेस में मध्यस्थ सफेद रंग में दिखाई देने वाले वर्कस्पेस को PAGE कहा जाता है। एक पेज का न्यूनम जुम लेवल 10 एवं अधिकतम 500 तक किया जा सकता है।
8. STATUS BAR
स्टेटस बार में डाॅक्यूमेंट के स्टेटस अर्थात डाॅक्यूमेंट मेें पृष्ठो की संख्या, शब्दो की संख्या, डाॅक्यूमेंट की भाषा, डाॅक्यूमेंट व्यू, जुम स्लाईडर इत्यादि को दिखाया जाता है। यह बार डाॅक्यूमेंट के सबसे निचले हिस्से में दिखाई देती है।
9. SCROLL ER
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है स्क्राॅलर बटन के द्वारा हम अपने डाॅक्यूमेंट को उपर से नीचे एवं नीचे से उपर की और स्क्राॅल कर सकते है और यदि डाॅक्यूमेंट में पेज की चोड़ाई अधिक हो तब हम हाॅरिजोंटल सक्राॅलर का प्रयोग कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment