VIEW MENU IN POWER POINT IN HINDI

 VIEW MENU IN POWER POINT



पावर पाॅइंट में व्यू मीनु के अंतर्गत आने वाले सभी टूल्स इन ब्लाॅक्स में विभाजित रहते हैं।

A PRESENTATION VIEWS BLOCK
B SHOW/HIDE BLOCK
C ZOOM BLOCK
D COLOR/GRAY SCALE BLOCK
E WINDOWS BLOCK
F MACROS BLOCK

A PRESENTATION VIEWS BLOCK

      इस ब्लाॅक के अंतर्गत पावर पाॅइंट प्रजेंटेशन में 7 तरह के व्यू होते हैं जिनके नाम कुछ इस प्रकार है।

1. NORMAL VIEW
2. SLIDE SORTER VIEW
3. NOTES PAGE VIEW
4. SLIDE SHOW VIEW
5.  SLIDE MASTER VIEW
6. HAND OUT MASTER
7. NOTES MASTER
     

1. NORMAL VIEW:-

                                      यह पावर पाॅइंट प्रजेंटेशन का डिफाॅल्ट व्यू होता है जो कुछ इस प्रकार से दिखाई देता है।
 


2 SLIDE SORTER VIEW :-  


जैसा कि नाम से ही विदित हो रहा है इस प्रकार  के व्यू में हम प्रजेंटेशन की सभी स्लाईड को एक साथ सोर्टिग में देख सकते हैं , यहां साॅर्टिंग से तात्पर्य प्रजेंटेशन की सभी स्लाईड को एक निश्चित आॅर्डर में क्रमबघ्द रूप से दिखाने से है , इस प्रकार के व्यू में हम ना केवल एक साथ बहुत सी स्लाईड को देख सकते है अपितु प्रजेंटेशन में स्लाईड्स के क्रम को भी बदल सकते हैं। स्लाईड साॅर्टर व्यू कुछ इस तरह से दिखाई देता है।

                 


3 NOTES PAGE VIEW :-   

                                                    जैसा कि हमने स्लाईड के INTERFACE में देखा था कि प्रत्येक स्लाईड के बारे में नाॅटस लिखने के लिए स्लाईड के नीचले हिस्से में एक खाली जगह दी हुई होती है जिसे NOTES PANE कहते है, नाॅटस पैन में लिखे गऐ नाॅटस को प्रिंट भी किया जा सकता है उनका स्लाईड के साथ लेआउट भी प्रिंटिंग से पहले बदला जा सकता है पर इसके लिए हमें एक स्पेशन VIEW की आवश्यक्ता होती है जिसे NOTES PAGE VIEW कहा जाता है , इस व्यू के अंतर्गत हम  स्पीकर ( यहां स्पीकर वह व्यक्ति है जो स्लाईड्स को प्रस्तुत कर रहा है) नाॅट को प्रिंटिग से पहले EDIT  कर सकते हैं

कई बार  CONFUSION रहता  है कि NOTES PANE और NOTES PAGE में अंतर क्या है  तो आप एक आसान तरीके से इसे याद रख सकते हैं कि जो स्लाईड के ठीक नीचे एक PANE (पतली पट्टीनुमा आकृति ) में होता है उसे NOTES PANE कहते हैं जबकि वही NOTES जो अलग से एक पैज पर दिखाई दें जहां से हम उन नाॅट्स को  EDIT  कर के उन्हे प्रिंट भी कर सकते है, उसे NOTES PAGE कहते हैं।




,उपर दिये गऐ चित्रों से आप नाॅट्स पेज और नाॅट्स पैन में अंतर को आसानी से समझ सकते हैं।    

SLIDE SHOW VIEW :-

                                                    जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस व्यू के द्वार हम प्रजेंटेशन की प्रत्येक स्लाईड को स्लाईड शो के द्वारा देख सकते हैं। स्लाईड शो करवाने की शाॅर्ट कट कुंजी F5 होती है।

SLIDE MASTER VIEW :- 

 इस व्यू के द्वारा हम प्रजेंटेशन की एक मास्टर स्लाईड बना सकते है, यहां मास्टर स्लाईड से तात्पर्य एक ऐसी स्लाईड से है जिसके लेआउट में चाहे कोई भी माॅडिफिकेशन करें वो माॅडिफिकेशन प्रजेंटेशन की प्रत्येक स्लाईड पर दिखाई देता है। जिस प्रकार किसी भी संगठन में मास्टर अर्थात मालिक के द्वारा अमल में लाऐ गऐ सिद्धात संगठन के प्रत्येक सदस्य पर लागु होता है वैसे ही प्रजेंटेशन में मास्टर स्लाईड पर किया गया कोई भी कार्य प्रजेंटेशन की अन्य स्लाईड पर भी दृष्टिगत होता है।

इस व्यू का उपयोग अक्सर किसी कंपनी या संगठन की प्रजेंटेशन बनाते समय होता है जब प्रजेंटेशन की प्रत्येक स्लाईड पर कंपनी का लोगो या बंा्रड नेम दिखाना हो।


HANDOUT MASTER VIEW :-  

                                                                  HANDOUT MASTER  समझने से पहले यहां HANDOUT का मतलब क्या होता है वह समझना भी बहुत जरूरी होता है , कंप्यूटर की माॅनीटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली स्लाईड SOFT COPY के रूप में होती है, लेकिन जब इन्हीें स्लाईड्स को पेपर पर प्रिंट कर लिया जाता है तो उसे HARD COPY , या HANDOUTS कहा जाता है।
 और स्लाईड का हैंडआउट प्रिंट निकालने से पहले पेपर पर स्लाईड  आकर्षक दिखे इसके लिए हम स्लाईड की डिजाईन और उसके लेआउट को HANDOUT MASTER VIEW में जाकर सेट कर सकते हैं , स्लाईड के हैंडआउट अर्थात हार्डकाॅपी प्रिंट करने से यह लाभ है कि यदि आप SPEAKER है तो अपनी प्रजेंटेशन के हैंडआउट्स तैयार करवा कर AUDIENCE में वितरित करवा दें जिससे उन्हे आपकी प्रजेंटेशन के CONTENT  को समझने में और भी आसानी रहेगी।

NOTES MASTER VIEW :-

                                                  हमने पहले की कुछ पोस्ट में NOTES PAGE और NOTES PANE के बारे में पढ़ा था जहाॅ हम प्रत्येक स्लाईड के बारे में SPEAKER NOTES तैयार कर सकते हैं , इन्ही साॅफ्टकाॅपी नाॅट्स को जब प्रिंटर के द्वारा HARD COPY के रूप में प्रिंट निकालने से पहले इनकी डिजाईन और लेआउट में कुछ परिवर्तन करना हो तब हम NOTES MASTER VIEW का प्रयोग करते हैं। 


 B. SHOW/HIDE BLOCK :- 

इस ब्लाॅक के अंतर्गत 3 चैक बाॅक्स आते हैं जो क्रमशः इस प्रकार है।

       1 RULER 
       2 GRID LINES
       3 MESSAGE BAR         

1 RULER :-  पावर पाॅइंट में रूलर कुछ इस तरह से दिखाई देता है।

                                                                   
                                        

1 रूलर के द्वारा हम SLIDE पर उपस्थित पैराग्राफ के INDENT को सेट कर सकते हैं, HORIZONTAL RULER  के द्वारा हम पैराग्राफ के ले LEFT INDENT , RIGHT INDENT , FIRST LINE INDENT , HANGING INDENT  को सेट कर सकते हैं वहीं पर VERTICAL RULER  के द्वारा हम SLIDE  पर पैराग्राफ के TOP  & BOTTOM  INDENT को सेट कर सकते हैं । 

क्योकी RULER PART MS WORD के VIEW मीनू में भी था, और वहां हम इस पार्ट को विस्तार से बता चुके हैं तो आप INDENTS के बारे में और अधिक जानने के लिए एम एस वर्ड मे RULER INDENTS वाली पोस्ट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

2. GRID LINES :- 

जब हमें     POWER POINT  में किसी भी SLIDE  पर दो या दो से अधिक OBJECTS को एक दूसरे के साथ ALIGN  करना हो अर्थात समान आकृति, समान दूरी ,वाला करना हो तो हम मापदंड के रूप में एक GRID (खड़ी और आड़ी लाईन्स से निर्मित एक जाल) को चुनते है जो हमे  GRIDLINE  टूल के द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। नीचे दिये गऐ चित्र से आप समझ सकते है कि किस तरह से हम दो या दो से अधिक आॅब्जेक्ट्स को अलाईन करने के लिए ग्रिड लाईन की सहायता ले सकते हैं।


3. MESSAGE BAR :- 

                                     एम एस पावर पाॅइंट प्रजेंटेशन में जब कोई REQUIRED ACTION बाकी रह जाता है तो उसे पुरा करने के लिए MESSAGE BAR टूल का उपयोग किया जाता है ,सामान्य अवस्था में यह टूल DEACTIVATE रहता है।

C. ZOOM BLOCK

 इस ब्लाॅक के अंतर्गत निम्न टूल्स आते हैं।  

 1 ZOOM TOOL:-   


इस टूल के द्वारा एम एस पावर पाॅइंट में वर्कस्पेस अर्थात स्लाईड की साइज को बड़ा और छोटा किया जा सकता हैं।

2 FIT TO WINDOW TOOL :- 

                                                   इस टूल के द्वारा हम स्लाईड के आकार को पावर पाॅइंट विंडो की साइज के बराबर पुरी लंबाई और चोड़ाई में सेट कर सकते हैं।

D COLOR/GRAY SCALE BLOCK :- 

इस ब्लाॅक में तीन टूल्स दिये होते हैं जिनके द्वारा क्रमशः हम प्रजेंटेशन को कलर, ग्रेस्केल, और ब्लैक एंड व्हाईड रंगो में प्रदर्शित कर सकते हैं।

E WINDOWS BLOCK 

    जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस ब्लाॅक के अंतर्गत वे सभी टूल होते हैं जो पावर पाॅइंट एप्लिकेशन की विंडो से संबधित होते हैं, इन टूल्स के नाम कुछ इस प्र्रकार से हैं। 

     
  1. NEW WINDOW TOOL:-  

इस टूल के द्वारा पावर पाॅइंट की किसी एक ही प्रजेंटेशन को कई सारी अलग अलग विंडो में आॅपन किया जा सकता है।

    2.ARRANGE ALL TOOL :- 

जब पावर पाॅइंट में एक साथ कई सारी विंडो खुली हुई हो और उन सभी विंडो को हमें  SIDE BY SIDE  टाईल्स के रूप में व्यवस्थित करना हो तब हम ARRANGE ALL टूल का उपयोग कर कुछ इस तरह से दिखा सकते हैं।


   


       3. CASCADE TOOL:- 

 इस टूल के द्वारा हम पावर पाॅइंट में खुली हुई कई सारी एप्लिकेशन विंडो को हम एक के बाद एक क्रम से एक CASCADE  के रूप में कुछ इस तरह से दिखा सकते हैं।



       4. MOVE SPLIT TOOL  :-  अंग्रेजी शब्द स्पलिट का हिंदी में शाब्दिक अर्थ होता है टूटना , अतः यहां स्पिलिट टूल एक सेपरेटर की तरह कार्य करता है जो पावर पाॅइंट इंटरफेस के अलग अलग सैक्शन को सेपरेटली मुव करवा सकता है , जैसे ही स्पिलिट टूल पर क्लिक करेेगे एक फाॅर हैडेड कर्सर स्क्रीन पर दिखाई देगा अब हम ऐरो कुंजी की सहायता से पावर पाॅइट के सेक्शन को चारो दिशाओं में चार ऐरो की की सहायता से मुव करवा सकते है, स्पिलिट टूल की सहायता से अलग अलग हुए सेक्शन को हम इस चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं

उपर दिये गऐ चित्र में हम देख सकते हैं कि किस तरह हमने स्पिलिट टूल की सहायता से हमने नाॅटस पेन वाले सैक्शन को उपर की और बढ़ाते हुए स्लाईड वाले सैक्शन को छोटा कर दिया।

       5. SWITCH WINDOWS TOOL :-  

 पावर पाॅइंट की किसी एक प्रजेंटेशन से दूसरी प्रजेंटेशन पर स्विच करने के लिए हम स्विच विंडो टूल का प्रयोग कर सकते हैं    

                                                                                  

       6. MACROS TOOL :-

            पावर पाॅइंट में स्लाईड शो के दौरान स्क्रीन पर यदि हमें कोई मैसेज दिखाना हो तो उस मैसेज को हम मेक्रो के रूप में रिकाॅर्ड कर लेते हैं जिससे स्लाईड के रन होते ही वह मेक्रो भी व्यूअर को मेसेज के रूप में प्रदर्शित होगा |

                                                        

Comments

Popular Posts