REFERENCE MENU IN MS WORD IN HINDI/ एम एस वर्ड में रेफरेंस मीनू को जानिऐ हिंदी में।
रेफरेंस मीनू के अंतर्गत 6 ब्लाॅक आते हैं और इन्हीं 6 ब्लाॅक के अंतर्गत सभी टूल्स कार्य करते हैं, ये 6 ब्लाॅक निम्न प्रकार से है।
TABLE OF CONTENTS
FOOT NOTES
CITATIONS & BIBLIOGRAPHY
CAPTIONS
INDEX
TABLE OF AUTHORITIES
TABLE OF CONTENTS
1. TABLE OF CONTENTS
इस टूल के द्वारा किसी भी डाॅक्यूमेंट में जितनी भी हैडिंग्स है , उन सब हैडिंग्स की एक टेबल डाॅक्यूमेंट के प्रथम पृष्ठ पर बनाई जा सकती है और इस टेबल में जितनी भी हैडिंग्स दिखेगी ,साथ में वो किस पृष्ठ से संबधित है उनकी पृष्ठ संख्या भी अंकित होगी, और ये हेडिंग्स हाईपरलिंक की तरह व्यवहार करेगी, अर्थात किसी भी हैडिंग पर माउस की ctrl + click करते ही संबधित पृष्ठ पर कर्सर चला जाऐगा
2. ADD TEXT :-
इस टूल के द्वारा डाॅक्यूमेंट में नई हैडिंग्स को जोड़ा जा सकता है।
3. UPDATE TABLE :-
डाॅक्यूमेंट में जब भी हम कोई नयी हैंिडग डालते है वह तब तक टेबल में नहीं जुड़ पाती है जब तक कि अपडेट टेबल बटन पर क्लिक ना कर दे, इसलिए अपडेट टेबल बटन के द्वारा टेबल में नयी हेडिंग तथा उसके संबधित पृष्ठ संख्या को अपडेट किया जाता है।
4. FOOTNOTE :- जब भी किसी टैक्सट पर कर्सर ले जाऐं तब उस टैक्सट के बारें मे जानकारी स्क्रीनटिप के रूप में मिल जाऐ ,इसके लिए फूटनाॅट टूल का उपयोग किया जाता है , और जब उस टैक्सट पर क्लिक किया जाऐ तब उस टैक्सट के बारे में दी गई जानकारी उसी पेज के अंत में फूटनाॅट एरिया में दिखाई दे, इसके लिए फूटनाॅट टूल का उपयोग किया जाता है।
5. ENDNOTE :-
जब भी किसी टैक्सट पर कर्सर ले जाऐं तब उस टैक्सट के बारें मे जानकारी स्क्रीनटिप के रूप में मिल जाऐ , और जब उस टैक्सट पर क्लिक किया जाऐ तब उस टैक्सट के बारे में दी गई जानकारी उस डाॅक्यूमेंट के अंत में एंडनाॅट एरिया में दिखाई दे, इसके लिए एंडनाॅट टूल का उपयोग किया जाता है। एंडनाॅट एरिया वह क्षेत्र है जहां पर डाॅक्यूमेंट में डाले गऐ एंडनोट्स सामूहिक रूप से डाॅक्यूमेंट के अंत में दिखाई देते है।
6 SHOW NOTE TOOL
:- इस टूल का उपयोग फूटनाॅट तथा एंडनाॅट एरिया देखने के लिए किया जाता है।
7.NEXT FOOTNOTE :- एक फूटनाॅट से उसके अगले फूटनाॅट पर जाने के लिए
8. PREVIOUS FOOTNOTE :- एक फूटनाॅट से उसके पिछले फूटनाॅट पर जाने के लिए
9. NEXT END NOTE :- एक एंडनाॅट से उसके अगले एंडनाॅट पर जाने के लिए
10. PREVIOUS ENDNOTE :- एक एंडनाॅट से उसके पिछले एंडनाॅट पर जाने के लिए।
11. INSERT CITATION TOOL :-
इस टूल का उपयोग तब किया जाता है जब हम अपने डाॅक्यूमेंट में किसी और लेखक द्वारा लिखे गऐ कंटेट को रेफरेंस के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं, जिसमें आप द्वारा उस लेखक की किताब का नाम, और उसका प्रकाशन वर्ष अंकित किया जाता है।
12. MANAGE SOURCES :-
जितने भी सोर्सेज सिटेड किये गऐ है उनकी लिस्ट देखी जा सकती है।
13. STYLE :-
जितने भी सिटेशन लिऐ गऐ है उन सभी को अलग अलग शैली में लिखा जा सकता है।
14. BIBILIOGRAPHY :-
डाॅक्यूमेंट में जितने भी सिटेशन लिऐ गऐ हैं उन सब की डाॅक्यूमेंट के अंत में एक टेबल बनाई जाती है जिसे BIBILIOGRAPHY कहते हैं।
15. INSERT CAPTION TOOL :-
इस टूल के द्वारा किसी भी पिक्चर को कैप्शन दिया जा सकता है जिससे जब सभी पिक्चर की एक टेबल तैयार करनी हो तब पिक्चर को उसके कैप्शन के द्वारा आईडेंटिफाई किया जा सके।
16. INSERT TABLE OF FIGURES :-
जब हमे कैप्शन वाली सभी इमेजेज की टेबल बनानी हो तब इस टूल का प्रयोग किया जाऐगा।
17. UPDATE TABLE :-
जब भी डाॅक्यूमेंट में कोई नयी पिक्चर एड की जाऐ उसके बाद टेबल को अपडेट करने पर ही वह पिक्चर टेबल में लिस्टेड होगी अन्यथा नहीं होगी।
18. CROSS REFERENCE :-
हैडिंग , फिगर , टेबल इत्यादि का रेफरेंस डाॅक्यूमेंट में देने के लिए क्राॅस रैफरेंस टूल का उपयोग किया जाता है।
19. MARK ENTRY TOOL :-
किसी भी सलेक्टैड टैक्सट को डाॅक्यूमेंट के इंडैक्स में जोड़ने के लिए मार्क एंट्री टूल का उपयोग किया जाता है।
20. INSERT INDEX :-
डाॅक्यूमेंट में जितने भी मार्क किये हुए टैक्सट है उन सभी का इंडैक्स बनाने के लिए इंडैक्स एंट्री टूल का उपयोग किया जाता है।
21. UPDATE INDEX :-
किसी भी नई मार्कड एंट्री को इंडैक्स में जोड़ने के लिए अपडैट इंडैक्स टूल का उपयोग किया जाता है।
22. TABLE OF AUTHORITIES :-
रेफरेंस मीनू के इस ब्लाॅक में दिये गऐ टूल्स के द्वारा लिखे गऐ टैक्सट को उनकी कैटगरी के अनुसार टेबल में दिखाया जा सकता है, जैसे कोई किराणा स्टोर है जहां पर सारा किराणा संबधी सामान मिलता है तो उसमे स्टेशनरी , दालें, अनाज, चाॅकलेट, डेयरी प्राॅडक्ट जैसी अलग अलग कैटगरी बना कर सारे आईटम्स को उसमे ंशो कर सकते है जिससे अलग अलग कैटगरी से संबधित सभी आईटम्स को ढुंढने में आसानी हो।
Comments
Post a Comment