#9 HOW TO SAVE DOCUMENT IN MS WORD / एम एस वर्ड में डाॅक्यूमेंट को सेव कैसेे करें।
#9 HOW TO SAVE DOCUMENT IN MS WORD / एम एस वर्ड में डाॅक्यूमेंट को सेव कैसेे करें।
फाईल को सेव क्यों किया जाता है ?
किसी भी एप्लिकेशन में जब हम कोई कार्य करते हैं तो उस कार्य को सेव करना आवश्यक हो जाता है सेव करना आवश्यक इसलिए हो जाता है क्योंकी जब तक हम उस फाईल या एप्लिकेशन पर कार्य करते है वह किया गया कार्य कंप्यूटर की अस्थायी मैमोरी अर्थात रैम में अस्थायी रूप से केवल तब तक ही स्टोर रहता है जब तक कि हमारा कंप्यूटर ON है , किसी भी परिस्थिति में यदि कंप्यूटर बंद हो जाता है तो वह किया गया कार्य नष्ट हो जाता है तो यदि हम अपने किये गऐ कार्य को कंप्यूटर बद होने के बाद भी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हमें अपनी फाईल को सेव करना होगा , सेव करते ही हमारी फाईल कंप्यूटर की सैंकंडरी मैमोरी में जाकर स्टोर हो जाऐगी जहां पर वह फाईल तब तक सुरक्षित बनी रहेगी , जब तक यूजर खुद ही उसे डिलीट ना कर दें।
एम एस वर्ड में फाईल को निम्न विधियों के द्वारा सेव किया जा सकता है।
1. OFFICE BUTTON/FILE MENU के द्वारा।
एम एस वर्ड में फाईल को सेव करने के लिए हम आॅफिस बटन या फाईल मीनू में जाकर सेव के विकल्प को चुनेंगे , सेव विकल्प पर क्लिक करते ही हमारे सामने स्क्रीन पर एक डायलाॅग बाॅक्स खुलेगा जिस पर कंप्यूटर की सेंकडरी मेमोरी की अलग अलग लोकेशन हमें दी हुई होगी, उनमें से किसी एक लोकेशन का चुनाव करके हम अपनी फाईल को वहंा सेव कर देंगें, इस पुरी प्रक्रिया को हम इस चित्र से समझ सकते हैं।
2. शाॅर्टकट कुंजी के द्वारा।
एम एस वर्ड डाॅक्यूमेंट को सेव करने के लिए CTRL + S , F12 FUNCTION KEY इत्यादि, शाॅर्टकट कुंजी का उपयोग भी कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment