HOW TO OPEN MS WORD IN HINDI /एम एस वर्ड को कैसे खोलें।

 

HOW TO OPEN MS WORD /एम एस वर्ड को कैसे खोलें।


एम एस वर्ड में काम करने के लिए हमें ये अवश्य मालूम होना चाहिए कि इसे खोलना कैसे है।
एम एस वर्ड को मुख्य रूप  से 3 तरह से खोल सकते हैं। 

1  स्टार्ट बटन के द्वारा।
2  डेस्कटाॅप आईकन पर क्लिक करके।
3  रन कमांड बाॅक्स में टाईप कर के। 

1  स्टार्ट बटन के द्वारा।

                                                       स्टार्ट बटन के द्वारा हम एम एस वर्ड को कैसे खोल सकते हैं यह आप इस चित्र में दिखाई गयी स्टैप्स से समझ सकते है।


1. चित्रानुसार हम सबसे पहले START BUTTON पर क्लिक करेंगें।
2. उसके बाद MICROSOFT OFFICE नाम से दिये हुए फाॅल्डर पर क्लिक करेंगें।
3. उसके बाद MS WORD 2007 नाम से दिये हुए प्रोग्राम पर क्लिक करेंगें।


2  डेस्कटाॅप आईकन पर क्लिक करके।

       यदि हमारे कंप्यूटर डेस्कटाॅप स्क्रीन पर हमने एम एस वर्ड का आइकन ले रखा है तो उस आईकन के द्वारा भी एम एस वर्ड को खोला जा सकता है इसे आप नीचे दिये गऐ चित्र से समझ सकते हैं। 


डेस्कटाॅप पर दिये गऐ एम एस वर्ड आईकन पर माऊस की सहायता से RIGHT CLICK कर के भी एम एस वर्ड को OPEN किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को आप चित्र देखकर समझ सकते हैं।





3. RUN COMMAND BOX के द्वारा।


    रन कमांड बाॅक्स के द्वारा एम एस वर्ड को खोलने के लिए सबसे पहले हमें RUN COMMAND बाॅक्स लाना होगा, रन कमांड बाॅक्स लाने के लिए WINDOWS + R कंुजी दबाऐंगें।
उसके बाद रन कमांड बाॅक्स में WINWORD कीवर्ड टाईप करेंगें। OK  बटन पर क्लिक करते ही एम एस वर्ड खुल जाऐगा।  इस प्रक्रिया को हम इस चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं।



                                                 


Comments

Popular Posts