SLIDE SHOW MENU IN POWER POINT
SLIDE SHOW मीनू के अंतर्गत निम्न 3 ब्लाॅक्स आते हैं।
1.START SLIDE SHOW
2. SET UP
3. MONITORS
1 START SLIDE SHOW :-
इस ब्लाॅक के अंतर्गत स्लाईड शो की शुरूआत संबधी विकल्प अलग अलग टूल्स के रूप में दिये होते हैं
A . FROM BEGINNING:-
इस टूल के द्वारा स्लाईड शो को प्रजेंटेशन की प्रथम स्लाईड से शुरू किया जा सकता है। और यह सेंटिंग एम एस पावर पाॅइंट में स्लाईड शो करवाने की डिफाॅल्ट सेंटिंग भी है। पावर पाॅइंट में स्लाईड शो करवाने की शाॅर्टकट कुंजी F5 होती हैं।
B. FROM CURRENT SLIDE :-
जब भी हमें स्लाईड शो को प्रजेंटेशन की करेंटली सलेक्टेड स्लाईड से शुरू करना हो तब हम इस टूल/विकल्प का प्रयोग करते हैं
FOR EXAMPLE यदि हमारी प्रजेंटेशन मे 10 स्लाईड है और अभी हम पाॅचवे नंबर की स्लाईड पर हैं तो इस टूल पर क्लिक करने से या SHIFT + F5 दबाने से स्लाईड शो पाॅचवे नंबर की स्लाईड से ही शुरू होगा।
C. CUSTOM SLIDE SHOW:-
जैसा कि नाम से ही विदित हो रहा है जब हमें स्लाईड शो को युजर /कस्टमर की आवश्यक्तानुसार माॅडिफाई करना हो तब हम इस विकल्प का उपयोग करेंगें। इस विकल्प के अंतर्गत हम एक ही प्रजेंटेशन की अलग अलग स्लाईड को सलेक्ट करके उनके ग्रुप बना सकते है , इन GROUP को CUSTOM SHOW के नाम से जाना जाता है जिन्हे हम अलग अलग स्लाईड शो के रूप में चला सकते है
उदाहरण के लिए यदि हम किसी कक्षा के लिए अलग अलग विषय आधारित कई स्लाईड बनायी है लेकिन हम इनके विषयानुसार उन्हे अलग से चलाना चाहते हों तो कस्टम स्लाईड शो करवा सकते हैं।
2. SET UP BLOCK:-
इस ब्लाॅक के अंतर्गत ऐसे टूल दिये होते हैं जिनके द्वारा हम स्लाईड शो संबधी सेटिंग्स में आवश्यक्तानुसार परिवर्तन कर सकते हैं।
A. SET UP SLIDE SHOW :-
इस टूल पर क्लिक करते ही यह एक डाॅयलाॅग बाॅक्स के रूप में खुलता है , जिसमें स्लाईड की सेटिंग संबंधी कई विकल्प दिये होते हैं जिनमे से कुछ महत्वपुर्ण विकल्प इस प्रकार है।
उपर चित्र में दिये गऐ विकल्पो के कार्य निम्न प्रकार से है
1 स्लाईड शो में प्रजेंटेशन की आखिरी स्लाईड के बाद स्वतः रूप से पहली स्लाईड आ जाऐ और प्रजेंटेशन एक लूप में लगातार चलती रहती है।
2 जब स्लाईड में किसी टैक्सट या आॅब्जेक्ट पर लगाऐ गऐ एनिमेशन को निष्क्रिय करना हो तब इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
3 इस विकल्प के द्वारा स्लाईड शो के दौरान उपयोग आने वाले पेन का कलर बदल सकते हैं।
4 इस विकल्प के द्वारा हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि स्लाईड शो को मैनुअली चलाना है या एक टाईम लाईन के रूप में स्वतः चलाना है।
5 इस विकल्प में हम यह निर्धारित कर सकते है कि प्रजेंटेशन की कौन कौनसी स्लाईड को हमें स्लाईड शो में दिखाना है।
B. HIDE SLIDE TOOL:-
इस टूल के द्वारा हम प्रजेंटेशन की किसी भी स्लाईड को हाईड (छिपाना) कर सकते हैं।
C. RECORD NARRATION TOOL :-
कई बार हम जब स्लाईड शो में कुछ प्रजेंट कर रहे होते हैं तो स्लाईड में उपस्थित कुछ कंटेंट को समझाने के लिए उसके बारे में जो भी नरेटिव है उसे हम अपनी आवाज में प्रस्तुत करने के लिए इस टूल का उपयोग करेंगें, इस टूल का उपयोग करने के लिए माइक्रोफोन डिवाईस की आवश्यक्ता रहेगी।
D. REHEARSE TIMING :-
इस टूल के द्वारा स्लाईड शो में प्रत्येक स्लाइ्र्रड को चलने वाले समय को पुर्व निर्धारित कर दिया जाता है , जिससे समय की क्षति कम से कम हो।
3 MONITORS BLOCK :-
इस ब्लाॅक के अंतर्गत हम अलग अलग माॅनीटर स्क्रीन या प्रोजेक्टर का उपयोग कर रहे है तो प्रोजेक्टर स्क्रीन के अनुसार स्क्रीन के रिजोलुशन को सेट कर सकते है।
Comments
Post a Comment